एक समय में एक साथ दो लाख से अधिक जीविका दीदियों ने मेहंदी प्रतियोगिता कर रचा इतिहास

जिले में जीविका दीदियों ने मतदाता जागरूकता के क्षेत्र में किया काम

आरा

. जीविका भोजपुर के द्वारा बुधवार को 1500 से अधिक ग्राम संगठन में मतदाता जागरूकता को लेकर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें दो लाख से अधिक जीविका दीदियों ने एक समय एक साथ भाग लिया, जो अपने राज्य ही नहीं, बल्कि पूरे देश में मतदाता जागरूकता के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्यक्रम रहा. जिले के दो लाख घरों में एक साथ मतदाता जागरूकता का संदेश पहुंचने का कार्य जीविका के दीदियों के द्वारा किया गया. इस कार्यक्रम से भोजपुर जिले के लगभग सभी गांवों में जीविका दीदियों ने एक साथ यह संदेश पहुंचाने का कार्य किया है कि वोट हमारे लोकतंत्र के लिए कितना महत्वपूर्ण है और इस महत्वपूर्ण कार्य में प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता सुनिश्चित हो. बुधवार को इस कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त भोजपुर ने ज्ञान एवं उत्साह जीविका महिला ग्राम संगठन उदवंतनगर में इस मेंहदी प्रतियोगिता कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज की और दीदियों का उत्साह वर्धन किया. उप विकास आयुक्त ने कहा कि हमारे जिले का यह लक्ष्य था की कि हमारे यहां सातवें चरण में चुनाव होने होना है, जिसकी तिथि एक जून निर्धारित है. इस तिथि के अनुसार डीपीएम जीविका को ये लक्ष्य दिया गया था कि पूरे जिले में जीविका के ग्राम संगठनों के द्वारा एक लाख 62 हजार 24 दीदियों की सहभागिता सुनिश्चित करनी है, जो की एक ऐतिहासिक पहल होगा, लेकिन उन्होंने बताया कि मुझे जानकार यह खुशी हो रही है कि इस कार्यक्रम में लगभग दो लाख से अधिक जीविका की दीदियों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की. उप विकास आयुक्त भोजपुर ने दीदियों को उत्साहित करते हुए कहा कि हमारा जिला हर क्षेत्र में आगे है, तो मतदान में पीछे क्यों ? हमारे जिले की जीविका दीदियों अगर मन बना ले तो यह काम भी असंभव नहीं है. वरुण कुमार डीपीएम जीविका ने कहा कि हमारे संगठन के द्वारा इतने बड़े पैमाने पर मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम किया गया, यह हमारे और हमारे संगठन के सभी अधिकारी, कर्मी और जीविका दीदियों के लिए एक मील का पत्थर साबित हुआ है. इस कार्यक्रम में वरुण कुमार डीपीएम जीविका, प्रखंड परियोजना प्रबंधक अमरेंद्र कुमार, सामाजिक प्रबंधक प्रीति कुमारी ,संचार प्रबंधक सैफ राही उपस्थित रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >