अटल पेंशन सबके लिए लाभकारी : डीडीसी

अटल पेंशन योजना के प्रचार-प्रसार के लिए किया गया कार्यक्रम

आरा.

पेंशन निधि विनायक एवं विकास प्राधिकरण के ने जिले में अटल पेंशन योजना पर आउटरिच प्रोग्राम आयोजित किया. उद्घाटन उप विकास आयुक्त विक्रम वीरकर ने किया. कार्यक्रम में पेंशन निधि विनायक के उप महाप्रबंधक प्रियंका गुप्ता, भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से साक्षी गुप्ता, नाबार्ड से रंजीत कुमार, बिहार राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति रूप में प्रतिनिधि स्टेट बैंक आरा के रीजनल प्रबंधक संजीव कुमार श्रीवास्तव, पंजाब नेशनल बैंक पटना अंचल कार्यालय से उपमहाप्रबंधक अवधेश कुमार झा, पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख संदीप कुमार डोंगरेजी, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक, राजेश भारती जी, विभिन्न बैंकों के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर, विभिन्न प्रखंडों से आये हुए जीविका के प्रखंड अधिकारी एवं बैंकों के प्रतिनिधि सीएफएल स्वाधार से संजीव कुमार, राजू कुमार, आर सिटी से राणा संजीत एवं अटल पेंशन योजना के लाभार्थी शामिल थे. डीडीसी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में 32 लाख की आबादी है. जबकि अटल पेंशन योजना के लाभार्थियों की संख्या 181333 है. वित्तीय वर्ष 24 -25 के लिए जो लक्ष्य दिया गया है, उसमें जिले के विभिन्न बैंकों से 18240 लोगों को कम-से-कम योजना में शामिल करना है. इस लक्ष्य को पंजाब नेशनल बैंक ने 97% प्राप्त कर चुका है. इस कार्यक्रम में ग्राहक सेवा केंद्र का योगदान काफी बेहतर रहा है. संजीवनी के द्वारा ग्राहक सेवा केंद्र संचालित किया जाता है. इसमें पांच ग्राहक सेवा केंद्रों को बेहतर कार्य करने पर पुरस्कृत भी किया गया है. कार्यक्रम का संचालन जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक राजेश कुमार चौधरी के द्वारा किया गया. कार्यक्रम का समापन मंडल प्रमुख संदीप डोंगरे द्वारा किया गया.

अधिकारियों ने कहा कि भारत सरकार की प्रमुख योजना के तौर पर अटल पेंशन योजना को भारत के सभी नागरिकों विशेष रूप से असंगठित क्षेत्र समाज के गरीब और वंचित वर्गों के लिए वर्ष 2015 में शुरू किया गया था. योजना के बारे में जागरूकता और कवरेज को बढ़ाने के लिए भारत सरकार के सन तृप्ति अभियान का हिस्सा के तहत भोजपुर जिले में आउट रीच प्रोग्राम का आयोजन किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >