Arah News : कोईलवर पुल के पास पिकअप से छह लाख की विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है.

आरा. जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है. इसी क्रम में सहायक आयुक्त रजनीश को सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश से एक पिकअप में भारी मात्रा में विदेशी शराब आरा लायी जा रही है. सूचना पर निरीक्षक प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में टीम गठित कर कोईलवर ओवरब्रिज के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया. इसी दौरान एक बोलेरो पिकअप को रोका गया. जांच में डाला के नीचे बने गुप्त तहखाने से 1992 पीस में कुल 489.120 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. इसका बाजार मूल्य करीब छह लाख रुपये बताया जा रहा है. टीम ने चालक पिंटू कुमार तिवारी (निवासी–कान्हा छपरा, थाना सिन्हा) को मौके से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया. छापेमारी दल में निरीक्षक प्रकाश चंद्र, अवर निरीक्षक शिवम कुमार झा, सहायक अवर निरीक्षक रवि कुमार, सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार राजा सहित मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे.

मौलाबाग में 11 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद दो युवक धराये

नवादा थाना पुलिस ने मौलाबाग में छापेमारी कर अंग्रेजी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया. तलाशी में 11 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मौलाबाग निवासी ओमप्रकाश पाल और अरमान अंसारी के रूप में हुई है. पुलिस को क्षेत्र में शराब की खरीद-बिक्री की सूचना मिली थी. जांच के लिए पहुंची टीम ने पहले चाय दुकान से अरमान को दो टेट्रा पैक फ्रूटी के साथ पकड़ा. उसकी निशानदेही पर ओमप्रकाश के घर से बाकी शराब बरामद की गयी. दोनों के खिलाफ नवादा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

SHAH ABID HUSSAIN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >