पवार पंचायत समिति को ग्रामीणों ने अवैध संबंध बनाते पकड़ा, मंदिर में करायी शादी

पवना थाना क्षेत्र के पवार गांव में हुई घटना

अगिआंव.

पवना थाना क्षेत्र के पवार गांव में पवार पंचायत समिति सदस्य धर्मेंद्र कुमार को एक लड़की के साथ अवैध संबंध बनाते हुए ग्रामीणों ने पकड़ लिया. पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने पंचायत समिति सदस्य की शादी ग्रामीणों ने उस लड़की से करा दी. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार पवार पंचायत समिति सदस्य धर्मेंद्र कुमार के बारे में अक्सर अवैध संबंध बनाने की सूचना प्राप्त होती थी, लेकिन साक्ष्य नहीं मिलने के कारण वे कुछ कर नहीं पा रहे थे. तभी ग्रामीणों ने उसे बुधवार को अवैध संबंध बनाते हुए पकड़ लिया. इसके बाद ग्रामीण दोनों को लेकर पवार शिव मंदिर प्रांगण में पहुंचे और दोनों की शादी करा दी. सूत्रों के प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायत समिति सदस्य धर्मेंद्र कुमार राम पूर्व से शादीशुदा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >