बेखौफ अपराधियों ने स्वर्ण कारीगर से लूटा 630 ग्राम सोना, घटना के दूसरे दिन बरामद

वारदात. नवादा थाना क्षेत्र के जापानी कृषि फार्म के समीप बुधवार की सुबह हुई थी लूट

आरा

.

बुधवार की सुबह बेखौफ अपराधियों ने पुलिस की चौकसी को धत्ता बताते हुए शहर के जापानी कृषि फॉर्म के समीप से 630 ग्राम सोना स्वर्ण कारीगर से लूट लिया और आराम से सभी अपराधी भाग निकले. हालांकि पीड़ित स्वर्ण कारीगर की शिकायत पर नवादा थाने की पुलिस 24 घंटे बाद यानी गुरुवार के दिन लूटकांड में शामिल छह अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से लूटा गया 630 ग्राम सोने का जेवर भी बरामद कर लिया. वारदात बुधवार की अहले सुबह नवादा थाना क्षेत्र के जापानी कृषि फाॅर्म के पास हुई थी. गिरफ्तार लुटेरों में नगर थाना क्षेत्र के अबरपुल पड़ाव मोड़ भट्ठी निवासी अमन कुमार, इब्राहिम नगर निवासी राहुल कुमार उर्फ गोलू कुमार, अंकित कुमार, धरहरा निवासी प्रियांशु कुमार, नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा कृष्णा नगर निवासी अमित कुमार एवं कोईलवर थाना क्षेत्र के बाग मझौंवा गांव निवासी सचिन कुमार शामिल हैं. इनमें लाइनर से लेकर लुटेरों को संरक्षण देनेवाले तक शामिल हैं. हालांकि पुलिस को अभी तीन अन्य अपराधियों की तलाश है. इसकी जानकारी एसपी राज द्वारा गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी गयी.

पटना निवासी है पीड़ित स्वर्ण कारीगर :

एसपी ने बताया कि बुधवार सुबह नवादा थाना क्षेत्र के कश्यप नगर मुहल्ले में रहनेवाले मूल रूप से पटना निवासी स्वर्ण कारीगर नागेंद्र कुमार से हथियार का भय दिखाकर बाइक सवार अपराधियों ने 630 ग्राम सोने के जेवरात लूट लिया. पीड़ित ने जब इसकी शिकायत की तो घटना को गंभीरता से लेते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी और आभूषण की बरामदगी के लिए नवादा थानाध्यक्ष विपिन बिहारी के नेतृत्व में टीम गठित की गयी. डीआइयू के साथ टीम द्वारा परंपरागत और तकनीकी सूत्र के जरिए तफ्तीश शुरू की. उस क्रम में टीम द्वारा लूट में शामिल कुल नौ अपराधियों की जानकारी मिली. उसके बाद तकनीकी सूत्र के आधार पर शहर के विभिन्न इलाकों से छह लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया गया. उनके पास से कारोबारी से लूटा गया 630 ग्राम का आभूषण बरामद कर लिया गया. लूटकांड में शामिल तीन अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. जल्द ही उन सभी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. एसपी ने बताया कि लूट की इस घटना में कुल नौ अपराधियों की संलिप्तता सामने आयी है. इनमें लाइनर और संरक्षण देनेवालों से लेकर लूट करनेवाले तक अपराधी शामिल हैं.

630 ग्राम सोने का जेवर लेकर पटना जाने के लिए घर से निकला था कारीगर :

आभूषण कारीगर नागेंद्र कुमार के बयान पर नवादा थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में कहा गया है कि वह वर्तमान में कश्यप नगर न्यू पुलिस लाइन में रहते हैं. उनके साला प्रमोद कुमार और बिचली रोड निवासी उनके बेटे का दोस्त सन्नी कुमार सोने के जेवर बनाने का काम करते हैं. बुधवार की सुबह करीब पांच बजे उन दोनों का 630 ग्राम सोने का जेवर लेकर पटना जाने के लिए घर से निकला था. उसमें 320 ग्राम जेवर उनके साले और 310 ग्राम आभूषण सन्नी कुमार का था. जेवर पटना के बाकरगंज में देना था. उसके लिए ट्रेन पकड़ने वह ऑटो से रेलवे स्टेशन जा रहे थे, तभी जापानी कृषि फाॅर्म के पास दो बाइकों पर सवार चार अपराधियों द्वारा ऑटो रुकवा कर उसे नीचे उतार लिया गया. उसके बाद जबरन बाइक पर बैठा कर अपराधियों द्वारा उन्हें कृषि फाॅर्म के अंदर ले जाया गया और वहां हथियार का भय दिखा कर सारे जेवरात को लूट लिया गया. पुलिस को सूचना देने और केस करने पर जान मारने की धमकी भी दी गयी. उसके बाद सभी उसी रास्ते भाग निकले.

दो अपराधी न्यू पुलिस लाइन से लग गये थे ऑटो के पीछे :

पुलिस की अब तक की जांच के अनुसार अमन कुमार की सूचना पर दो अपराधी न्यू पुलिस लाइन से ही कारोबारी के पीछे लगे थे. दोनों अपराधी कारोबारी के ऑटो का पीछा बाइक से कर रहे थे. संकट मोचन नगर के पास दूसरी बाइक पर दो अन्य अपराधी भी पहुंच गये. उसके बाद जापानी कृषि फाॅर्म के गेट के पास चारों अपराधियों ने ऑटो रोकवा कर कारोबारी को उतार लिया. पुलिस के अनुसार लूट पाट करने में अंकित, गोलू, सचिन और अमित शामिल थे. जबकि प्रियांशु कुमार द्वारा अपराधियों को संरक्षण दिया गया था. वहीं, अमन कुमार द्वारा लाइनर का काम किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर