मुख्य सड़क से जलजमाव हटाने की मांग, डीएम को दिया आवेदन

बीरमपुर हाइ स्कूल के सामने व दक्षिण तरफ मुख्य सड़क पर जमा है पानी

आरा.

बीरमपुर गांव में बीरमपुर हाइ स्कूल के सामने व दक्षिण तरफ मुख्य सड़क पर लगे जलजमाव को हटाने के लिए दशरथ सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिला.

जिलाधिकारी ने इसे जल्द-से-जल्द हटवाने का आश्वासन दिये. दशरथ सिंह ने कहा कि कायमनगर- बीरमपुर- डुमरिया सड़क पर बीरमपुर हाइ स्कूल के सामने और दक्षिण तरफ मुख्य सड़क पर नाली का पानी जमा हो गया है. पानी निकलने की जगह नहीं है. वहां से होकर पैदल गुजरना भी मुश्किल है. लोगों को इस नर्क में पैर रख कर गुजरना पड़ रहा है. गांव नर्क बन गया है. यह सड़क कायमनगर से बीरमपुर होते डुमरिया-बड़हरा और बखोरापुर जाती है. साथ ही चातर होते हुए बबुरा तक भी जाती है. इस क्षेत्र के चुने गये जनप्रतिनिधि तनिक भी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं. यह समस्या किसी पार्टी का नहीं है, बल्कि इस क्षेत्र के सभी लोगों की है. उन्होंने कहा कि मटियारा में भी बदतर स्थिति बनी हुई है. लोग मटियारा होकर जाना छोड़ दिये हैं. मजबूरी में लोग गीधा औद्योगिक क्षेत्र से होकर गुजरते हैं. इससे आरा जाने में 2 किमी दूरी अधिक तय करनी पड़ती है.प्रतिनिधि मंडल में अखिलेश्वर प्रसाद और रौनक कुमार शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >