सोन नदी में डूबने से खलासी की मौत

Helper dies due to drowning in Son river

चांदी थाना के बहियारा गांव स्थित बालू घाट पर घटी घटना

आरा. चांदी थाना क्षेत्र के बहियारा गांव के बालू घाट स्थित सोन नदी डूबने से यूपी निवासी एक ट्रक खलासी मौत हो गयी. इलाज के लिए कोईलवर पीएचसी ले जाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा. जानकारी के अनुसार मृतक उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला के कुबेर स्थान खाना क्षेत्र के अंधार बाड़ी गांव निवासी मो.मुस्तकीम अंसारी का 17 वर्षीय वर्षीय पुत्र मो.इरफान अंसारी है. वह से ट्रक खलासी था एवं इसके साथ ही वह नौवीं कक्षा में पढ़ता भी था. इधर मृतक के साथ रहे ट्रक ड्राइवर सूरज सिंह ने बताया कि शनिवार को वह अपने गांव से ट्रक पर बालू लोड करने के लिए निकाला था. रविवार की दोपहर जब वह चांदी थाना क्षेत्र के बहियारा गांव स्थित बालू घाट पर बालू लोड कर रहा था. तभी वह साथी ट्रक चालकों के साथ बालू घाट स्थित सोन नदी किनारे नहाने चला गया, जहां नहाने के दौरान वह डूब गया. इसके बाद वह मौजूद लोगों द्वारा उसे पानी से बाहर निकल गया. इसके बाद उनके द्वारा इलाज के लिए कोईलवर पीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने देखा उसे मृत घोषित कर दिया. इसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी. सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व एक बहन में तीसरे स्थान पर था. उसके परिवार में मां हलीमा खातून व दो भाई इरशाद आलम, इजहार आलम एवं एक बहन शबाना खातून है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. घटी इस घटना के बाद मृतक की मां हलीमा खातून एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >