भोजपुर के पूर्व एसपी राकेश दूबे किये गये निलंबन मुक्त, मिली राहत

इओयू ने राकेश दूबे पर ही अवैध बालू खनन में शामिल होने का लगाया था आरोप

आरा. भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस)अधिकारी और आरा के पूर्व एसपी राकेश कुमार दूबे को राज्य सरकार से राहत मिली, उन्हें निलंबन मुक्त कर दिया गया.इस संबंध में बुधवार को गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया. आइपीएस अधिकारी राकेश कुमार दूबे पिछले 34 माह से निलंबित थे. 27 जुलाई, 2021 को उन्हें निलंबित किया गया था. उन पर भोजपुर के एसपी रहते हुए बालू के अवैध खनन और बालू माफियाओं से सांठ-गांठ के आरोप लगा था, उसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था. गृह विभाग ने राकेश दूबे को पुलिस मुख्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया है. केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण के आदेश के बाद राज्य सरकार ने राकेश दूबे को निलंबन से मुक्त किया है. इओयू ने राकेश दूबे पर ही अवैध बालू खनन में शामिल होने का लगाया था आरोप : मालूम हो कि भोजपुर के एसपी रहे राकेश दूबे अवैध बालू खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहे थे. इसी दौरान इओयू ने राकेश दूबे पर ही अवैध बालू खनन में शामिल होने का आरोप लगाया. इओयू के आरोप के बाद राकेश दूबे को 27 जुलाई 2021 को पहले 60 दिनों के लिए निलंबित किया गया. उसके बाद फिर से 1 बार 4 महीने और 3 बार 6-6 महीने के लिए निलंबन अवधि को बढ़ाया गया. राकेश दूबे ने 2 साल के बाद कोर्ट और केंद्रीय गृह मंत्रालय में अपील की. जिसके बाद कोर्ट ने राज्य सरकार को निलंबन की समीक्षा करने का निर्देश दिया. लेकिन राज्य सरकार ने 12 जनवरी को फिर से 6 महीने के लिए 10 जुलाई तक निलंबित रखने का आदेश जारी किया था.जिसके खिलाफ राकेश दूबे ने केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण में बिहार सरकार के फैसले के खिलाफ अपील की. केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण ने 9 फरवरी को राकेश दूबे के निलंबन को समाप्त करने का आदेश दिया. केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण के आदेश के बाद राकेश दूबे का 22 मई को निलंबन रद्द कर दिया गया. हालांकि राकेश दूबे के खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलती रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >