नहीं पकड़ाया मगरमच्छ, वन विभाग की टीम लौटी

प्रखंड क्षेत्र में एक तरफ बाढ़ से ग्रामीण दहशत में हैं. गंगा नदी में बाढ़ की वजह से बबुरा गांव के एक गढ़ा में पानी बढ़ने से एक मगरमच्छ देखा गया है.

बड़हरा. प्रखंड क्षेत्र में एक तरफ बाढ़ से ग्रामीण दहशत में हैं. गंगा नदी में बाढ़ की वजह से बबुरा गांव के एक गढ़ा में पानी बढ़ने से एक मगरमच्छ देखा गया है. मगरमच्छ ने अब तक दो मुर्गे का शिकार किया है. वहीं, एक बछड़े पर भी हमला किया है. लोगो ने वन विभाग को सूचना दे दी है. बावजूद इसके टीम अभी तक मगरमच्छ को पकड़ नहीं सकी है. अब ग्रामीण उस मगरमच्छ को नदी से बाहर निकालने के लिए बत्तख का सहारा ले रहे हैं. ग्रामीण समीर ने बताया कि बत्तख को रस्सी से बांध कर पानी भरे गढ्ढे में डाल रहे, ताकि उसे देख कर मगरमच्छ बाहर आए और उसे पकड़ा जा सके. गांव में 14 हजार की आबादी है और जिस गढ्ढा में मगरमच्छ दिखा, वहां करीब एक हजार लोग रहते हैं. लोगों ने बताया कि सबसे ज्यादा बच्चों को खतरा है. वन विभाग की टीम सूचना के बाद लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही है. हालांकि मगरमच्छ को पकड़ने में टीम अभी तक सफल नहीं हो पायी है. इससे लोग दहशत में हैं. बत्तख का सहारा लेकर मगरमच्छ को पकड़ने की कोशिश : 22 अगस्त के बाद किसी ने नहीं देखा. जहां मगरमच्छ दिखा, वहां पास में ही शिव लोचन पासवान का घर है. उनके बेटे अजीत कुमार ने बताया कि करीब तीन दिन पहले मेरे घर के सामने मगरमच्छ दिखा था, जिसका वीडियो बनाया. तुरंत ही ग्रामीणों को सूचित किया. वन विभाग की टीम लोकेशन पर पहुंची, लेकिन उसे पकड़ नहीं पायी. बाद में मगरमच्छ को लगातार देखा गया. लेकिन 22 अगस्त की रात के बाद से मगरमच्छ को किसी ग्रामीण ने नहीं देखा है. घर के आगे पहरा दे रहे ग्रामीण : शोर मचाने पर पानी में चला गया. ग्रामीण समीर ने बताया कि एक दिन पहले शिव लोचन पासवान के घर के पास एक गाय का बछड़ा बंधा था. मगरमच्छ ने उस पर हमला किया था. लेकिन ग्रामीणों ने शोर मचाया तो वह पानी में भाग गया. लोग रात में सो नहीं पा रहे हैं. इधर, शुक्रवार की सुबह वन विभाग की टीम भी वापस लौट गयी. अधिक जलकुंभी होने से हो रही है परेशानी : बबुरा गंगा से सटा हुआ इलाका है. सबसे ज्यादा खतरा शिव लोचन पासवान के घर में रहने वाले लोगों को है. यह घर गड्ढे के बगल में है. घर की सीढ़ी भी पानी को छूती हुई छत की ओर जाती है. इस घर में करीब 13 सदस्य हैं. सबसे पहले इसी घर के रहने वाले अजीत कुमार ने मगरमच्छ को देखा था. वन विभाग ने इन्हीं के घर के नीचे जाल लगाया. दरअसल, बबुरा गांव गंगा नदी से सटा हुआ है. गंगा में बाढ़ आने की वजह से इस क्षेत्र में भी पानी भर चुका है. अब भले ही पानी घट रहा हो. लेकिन इस क्षेत्र से पानी अभी बाहर नहीं निकला है. यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मगरमच्छ बाढ़ की वजह से ही इस इलाके में आया. वन विभाग ने इसी घर के नीचे लगाया है जाल : रेंजर रंजन कुमार शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई थी कि बबुरा गांव वार्ड 4 में एक छह फीट का मगरमच्छ देखा गया है. इसके बाद हमारी टीम लगातार तीन दिनों से उसकी तलाश कर रही है.गढ्ढा में अधिक मात्रा में जलकुंभी होने से मगरमच्छ की बॉडी नहीं दिख रही है. संजय गांधी जैविक उद्यान (पटना जू) और भीटीआर बगहा से टीम को बुलाया गया था. पर अब तक मगरमच्छ नहीं मिला है. निचले इलाके में रहने वाले लोगों को पानी के किनारे आने के लिए मना किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर