सहार.
विधानसभा चुनाव के दौरान उपजे विवाद को लेकर चौरी थाना क्षेत्र के दुल्लमचक में दोनों पक्षों में दहशत व्याप्त है तथा तनाव की स्थिति बनी हुई है. इसको लेकर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल दिन रात कैंप कर रही है. चुनाव के आठवें दिन भी अगिआंव सर्किल इंस्पेक्टर अनिल कुमार, सहार थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, चौरी थानाध्यक्ष जयराम शुक्ला सहित कई इंस्पेक्टर और थानाध्यक्ष के साथ बीएसेफ के जवान डटे हुए हैं. वहीं, गुरुवार के दिन थानाध्यक्ष जयराम शुक्ला के नेतृत्व में चौरी गांव में फ्लैग मार्च किया गया, जिससे कि दहशत को कम कर दिनचर्या को समान किया जा सके. वहीं, वरीय पदाधिकारी के द्वारा उचित संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया. जहां चौरी विद्यालय और कनपहरी विद्यालय में बीएसेफ के जवानों को रखा गया है. इसकी जानकारी चौरी थानाध्यक्ष जयराम शुक्ला ने दी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
