भोजपुर की रहनेवाली महिला की मौत पर रांची में दहेज हत्या का केस

बरियातू हाउसिंग कॉलोनी रोड नंबर-04 में है

आरा/रांची. बरियातू हाउसिंग कॉलोनी रोड नंबर-04 स्थित ससुराल में महिला काजल कुमारी की संदेहास्पद स्थिति में मौत को लेकर उसके पिता ओम प्रकाश सिंह ने दहेज के लिए हत्या करने का केस बरियातू थाना में दर्ज कराया है. केस में आरोपित मृत महिला के पति सुबोधकांत सिंह, सास इंदु देवी और इंदू देवी के भाई कमलेश कुमार सिंह को बनाया गया है. मृत महिला काजल कुमार बिहार के भोजपुर जिला के पीरो की रहनेवाली थी. पुलिस मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है. पुलिस के अनुसार मृत महिला के पिता को उनकी बेटी के ससुरालवालों ने आठ मई को फोन कर बताया कि आपकी बेटी छत से गिर गयी है और बेहोश हो गयी है. सूचना मिलने के बाद वह नौ मई को परिवार के साथ अपनी बेटी के ससुराल में दूसरे दिन पहुंचे. यहां उन्होंने देखा कि उनकी बेटी मृत पड़ी है. इसके बाद जब वह अपनी बेटी की मौत के बारे में विस्तार से पूछने लगे, तब किसी ने कोई जवाब नहीं दिया. शिकायतकर्ता के अनुसार उन्होंने अपनी बेटी की शादी दो दिसंबर 2022 को की थी. शादी के बाद से ही आरोपित पक्ष के लोग इनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे. शिकायतकर्ता को आशंका है कि आरोपियों ने दहेज के लिए उनकी बेटी की मारपीट कर हत्या कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >