सवाल करने से गुस्साये खान निरीक्षकों ने छपरा के ट्रक मालिक को पीटा, मौत

कोईलवर-डोरीगंज सड़क पर झलकुनगर के समीप बालू लदे ट्रकों की जांच के दौरान हुई घटना

कोईलवर

. कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर-डोरीगंज सड़क पर झलकुनगर के समीप ट्रकों की चेकिंग कर रहे खान निरीक्षकों से सवाल करना एक ट्रक चालक सह मालिक को महंगा पड़ गया. सवाल पूछने की कीमत उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. सवाल से तमतमाये खान निरीक्षकों ने ट्रक चालक सह मालिक को इतना पीटा कि वह अधमरा हो गया. बाद में अन्य चालकों की सूचना पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और जख्मी को अधमरे हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद से जिले में नियुक्त सभी खान निरीक्षक भूमिगत हो गये हैं. मृतक की पहचान सारण जिले के डोरीगंज थाना के लोदीपुर चिरांद निवासी कुलराज राय के 22 वर्षीय पुत्र हरिदर्शन उर्फ राजा बाबू के रूप में की गयी है. वह पेशे से ट्रक मालिक था और अपने ट्रक पर चालक के साथ रहता था. घटना रविवार की सुबह ढाई से तीन बजे के बीच की है, जब वह कोईलवर की ओर से ट्रक पर बालू लोड कर के छपरा की ओर जा रहा था.

ओवरलोड अंडरलोड पर हुई बहस में पीटकर किया अधमरा : मिली जानकारी के अनुसार पिछले तीन-चार दिनों से खान एवं भूतत्व विभाग से लताड़ खाने के बाद भोजपुर की खनन टीम एक्शन मोड में है. ताबड़तोड़ छापेमारी और धर पकड़ का सिलसिला चल रहा है. प्रतिदिन अभियान चलाकर इलाके में बालू लदे ट्रकों को पकड़ा जा रहा है और उनसे फाइन वसूला जा रहा है. इसी कड़ी में शनिवार की देर रात से ही कोईलवर-डोरीगंज पथ पर झलकुनगर के समीप खान निरीक्षकों द्वारा बालू लदे ट्रकों की जांच पड़ताल चल रही थी. रविवार की तड़के ढाई-तीन बजे राजाबाबू अपने ट्रक पर बालू लोड कर छपरा की ओर जा रहा था. इसी बीच झलकुनगर के पास उसके ट्रक को खनन टीम द्वारा रोका गया, जहां उसके ट्रक पर ओवरलोड बालू होने की बात कही गयी. सूत्रों ने बताया कि खनन टीम ने उसके ट्रक पर क्षमता से अधिक बालू होने की बात कह जुर्माना भरने को कहा. इसके बाद ट्रक पर बैठे मालिक राजाबाबू ने गाड़ी अंडरलोड होने की बात कह कांटा कराने की बात पर अड़ गया. उसका कहना था कि जब हम घाट से ही अंडरलोड लोड किये हैं, तो फिर यहां ओवरलोड कैसे हो गया. इसी बात पर कहा सुनी में ट्रक मालिक ने खनन निरीक्षक से कहा कि ””””ओवरलोड जाइ आ अंडरलोड धराइ””””. इस कटाक्ष से तमतमाये चेकिंग में लगे खान निरीक्षकों ने राजाबाबू को जमकर पिटाई कर दी. इस घटना में वह बुरी तरह जख्मी हो गया. उसके शरीर से नाक सहित कई जगहों से रक्तस्राव होने लगा. इसके बाद साथ रहे सहचालक ने इसकी सूचना परिजनों को दी, तो वे भागे-भागे घटनास्थल पर पहुंचे, जहां वो अधमरे हालत में पड़ा था. आनन-फानन में परिजन उसे लेकर पीएमसीएच भागे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

घटना के बाद ट्रक मालिकों में उबाल, खनन टीम भूमिगत : इधर पिटाई से मौत के बाद ट्रक चालकों और ट्रक ऑनर एसोसिएशन में गुस्सा उबाल पर है. वे तीनों खान निरीक्षक आर्या मिश्रा, चंदन पांडेय और चंदन आजाद पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग कर रहे हैं. इधर घटना के बाद तीनों खान निरीक्षक भूमिगत हो गये हैं.

पुलिस पदाधिकारी भी स्पष्ट रूप से कुछ भी कहने से इनकार कर रहे हैं. घटना के बाद ट्रक चालकों और मालिकों में खनन विभाग के कर्मियों के इस रवैये को लेकर गुस्सा है. इधर घटना के बाद बुरी तरह जख्मी राजाबाबू को पीएमसीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शव का वहीं पोस्टमार्टम कर परिजनों के फर्द बयान पर शिकायत दर्ज करा शव को परिजनों को सौंप दिया गया है.

रंगदारी व हत्या की प्राथमिकी दर्ज : चालक की पिटाई के बाद मौत को लेकर डोरीगंज में मृतक के समर्थकों द्वारा मुख्य सड़क को जाम कर दिया गया. पुलिस के प्रयास से जाम हटा. इधर चालक की मौत के बाद हत्या व रंगदारी का मामला खनन विभाग के गाड़ी के चालक और गार्ड पर दर्ज किया गया है. वहीं, मृतक के परिजनों द्वारा दो लाख रुपये रंगदारी मांगने की भी प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >