आरा.
शहर में रविवार को जीरो माइल से चंदवा तक लगे भीषण जाम ने लोगों की दिनचर्या पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दी. सुबह से शुरू हुआ जाम दोपहर तक जारी रहा, जिससे आम यात्रियों से लेकर मरीजों तक काे भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जाम के कारण कई वाहन घंटों तक सड़कों पर रेंगते रहे.सड़क पर जगह-जगह वाहन फंस जाने से ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमराती दिखी. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों और बढ़ती भीड़ के कारण स्थिति और बिगड़ जाती है. मौके पर ट्रैफिक पुलिस भी जाम खोलने में जुटी रही, लेकिन वाहनों की लंबी कतारों के कारण समस्या बनी रही. जाम की वजह से लोग अपने गंतव्य तक समय पर नहीं पहुंच सके, जिससे कई जरूरी काम प्रभावित हुए. लोगों ने प्रशासन से जल्द ठोस कदम उठाने, यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने और सड़क किनारे अवैध पार्किंग पर रोक लगाने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
