मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में लगायी आस्था की डुबकी

गंगा स्नान के लिए लोग सुबह ही घाटों पर पहुंचा कर दिये थे शुरू

बड़हरा.

मकर संक्रांति पर्व पर गंगा स्नान के लिए बड़हरा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गंगा नदी घाटों पर सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ गयी थी. इस बार स्नान करने के लिए सबसे अधिक गंगा पार महुली घाट (खवासपुर) में श्रद्धालुओं की भीड़ रही.

लोग गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना, सूर्य उपासना, दान-पुण्य कर तिलकुट ग्रहण किया. वहीं बच्चों ने नदी घाटों पर मेले का आनंद लिया. प्रखंड के सिन्हा, महुली, बलुआ, केशोपुर, बबुरा, खवासपुर समेत अन्य घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला गुरुवार अहले सुबह से शुरू हो गया जो शाम तक जारी रहा. मकर संक्रांति को लेकर क्षेत्र में पूरे दिन उत्सव का माहौल बना रहा. इस दिन लोग सुबह स्नान करने के बाद अग्निदेव व सूर्यदेव की पूजा किये. वहीं, मंदिरों में ब्राह्मणों और गरीबों को दान दिये. इसके बाद तिल के लड्डू, खिचड़ी और पकवानों की मिठास के साथ मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया.

मान्यतासाधु संतों व आचार्यों के अनुसार मकर संक्रांति के दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं. एक राशि को छोड़कर दूसरे राशि में प्रवेश करने की इस विस्थापन क्रिया को सक्रांति कहा जाता है. ज्योतिषगणना के अनुसार मकर सक्रांति से ही सूर्य उत्तरायण होते हैं. पौराणिक कथाओं के अनुसार मकर संक्रांति के दिन गंगा नदी भगीरथ के पीछे-पीछे चलकर कपिल मुनि के आश्रम से होते हुई सागर में जा मिली थीं. इसीलिए मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान का भी विशेष महत्व है. आचार्य व साधु-संतों के अनुसार मकर संक्रांति को मौसम में बदलाव का सूचक भी माना जाता है. ऐसा भी माना जाता है इस दिन सूर्य देव नाराजगी भूलकर अपने पुत्र शनिदेव के घर गये थे. सुरक्षा के किये गये थे विशेष इंतजामश्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली थीं. प्रमुख घाटों पर पुलिस बल, गोताखोर व एसडीआरएफ की तैनाती देखने को मिली. गोताखोरों की व्यवस्था, बैरिकेडिंग, नावों की निगरानी तथा भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष इंतजाम किये गये थे. महुली घाट पीपापुल पर पुलिस की तैनाती से जाम नहीं लगा. वहीं, खवासपुर भागड़पुल पर लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ा. अंचल और प्रखंड प्रशासन की अधिकारियों व कर्मियों की ड्यूटी लगायी गयी है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके. महुली घाट पर मजिस्ट्रेट मृत्युंजय मिश्रा (सीआइ), राजस्व कर्मचारी सुमित कुमार, खवासपुर में राजस्व कर्मचारी विनय कुमार, सिन्हा थाना, खवासपुर थाना, कृष्णागढ़ थाना पुलिस अपने-अपने क्षेत्र में तैनात थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर