बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या

भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भेलाई गांव में शनिवार की दोपहर एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी.

आरा. भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भेलाई गांव में शनिवार की दोपहर एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गयी है. वहीं परिजन द्वारा उनके साथी पर ही उनकी हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है. जानकारी के अनुसार मृतक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भेलाईं गांव निवासी स्व राजा महतो के 70 वर्षीय पुत्र महेंद्र महतो हैं एवं वह पेशे से मजदूर थे. उधर घटना की सूचना पाकर उदवंतनगर थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मृतक के परिजनों से मिल घटना की पूरी जानकारी ली. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इधर मृतक के बेटे मनोज कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह वह काम पर गया हुआ था और उसके पिता व उनके आरोपी साथी उसके घर पर ही थे. उन लोगों के बीच बराबर झगड़ा होता रहता था. शनिवार की दोपहर भी वह दोनों उसके घर पर ही थे. इसी बीच उनके साथी द्वारा मारपीट कर उनकी हत्या कर दी गयी. इसके बाद उनके बेटे द्वारा उसे सूचना दी गयी की बाबा के साथी द्वारा उन्हें मार दिया गया है. सूचना पाकर वह घर आया तो देखा कि उसके पिता मृत अवस्था में पड़े हैं. वहीं दूसरी ओर मृतक के बेटे मनोज कुमार ने अपने पिता एवं उनके साथी के बीच किसी भी बात को लेकर विवाद एवं दुश्मनी की बातों से साफ इनकार किया है. वहीं उसने अपने पिता के साथ ही अरविंद कुमार पर अपने पिता को घसीट कर व सिर के बल पटक कर उनके हत्या करने का आरोप लगाया है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृतक अपने मां-बाप के इकलौती संतान थे. उनके परिवार में दो पुत्र मनोरंजन कुमार, मनोज कुमार एवं एक पुत्री रिंकू देवी है. उनकी पत्नी लीला देवी की मौत 15 वर्ष पूर्व बीमारी के कारण हो गयी थी. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >