25 दिनों से लापता अधेड़ का नहीं मिला सुराग, परिजन परेशान

अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के लहठान गांव निवासी हैं तेजनारायण यादव

पीरो.

अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के लहठान गांव निवासी तेजनारायण यादव उर्फ तेजू नामक 52 वर्षीय व्यक्ति पिछले 25 दिनों से लापता हैं. उनका अबतक कोई सुराग नहीं मिलने से उनके परिजन काफी परेशान हैं.

जानकारी के अनुसार लहठान निवासी 52 वर्षीय तेजनारायणं यादव उर्फ तेजू गत 13 अक्तूबर को बहरी महादेव धाम में होनेवाले जलभरी कार्यक्रम में शामिल होने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटे. तेजनारायण यादव के घर नहीं लौटने पर उनके परिजनों ने खोजबीन शुरू की. काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला, तब तेजनारायण यादव के पुत्र की ओर से अगिआंव बाजार थाने में लिखित आवेदन देकर अपने पिता का पता लगाने की गुहार लगायी, लेकिन 25 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक उक्त व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. इस कारण उनके परिजन काफी परेशान और सशंकित हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >