सहार
. प्रखंड क्षेत्र के नासरीगंज-सकड्डी स्टेट हाइवे पर इन दिनों बालू से भरे ट्रकों की आवाजाही और अव्यवस्थित पार्किंग से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सड़क पर जगह–जगह बालू फैलने से दोपहिया वाहन चालक फिसलन के कारण लगातार दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं.स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर पानी का छिड़काव नहीं होने से धूलकण लगातार उड़ते रहते हैं, जिससे यात्रियों को आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत और कम दृश्यता की समस्या झेलनी पड़ती है. इसके अलावा, बालू लदे ट्रकों के लिए समुचित पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण ये वाहन सड़क की दोनों किनारों पर अनियमित रूप से खड़े रहते हैं, जिससे अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है. जाम और दुर्घटनाओं की बढ़ती समस्या को लेकर आम लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है. ग्रामीणों ने प्रशासन पर आवश्यक कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए जल्द से जल्द समाधान की मांग की है. उनका कहना है कि यदि समय रहते बालू परिवहन पर सख्त निगरानी, सड़क की सफाई और पार्किंग की व्यवस्था नहीं की गई, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
