ट्रेन की चपेट में आये व्यक्ति की हुई पहचान

शनिवार को आरा-सासाराम रेलखंड पर सहेजनी हाॅल्ट के समीप हुई थी घटना

पीरो.

शनिवार को आरा-सासाराम रेलखंड पर सहेजनी हाॅल्ट के समीप ट्रेन की चपेट में आये व्यक्ति की पहचान हो गयी है. पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सहेजनी गांव निवासी महानंद राय के 70 वर्षीय पुत्र तारकेश्वर राय के रूप के हुई है.

मृतक के परिजनों ने शव और कपड़े देखकर उनकी पहचान की है. मृतक शनिवार की दोपहर खेतों की ओर गये थे और उसी दौरान रेलवे ट्रैक पर आ रही भभुआ-पटना इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आ गये. पुलिस के अनुसार मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >