Bhojpuri News : केंद्रीय स्वास्थ्य टीम ने बगवां आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया मूल्यांकन

स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य टीम द्वारा प्रखंड अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर बगवां का विस्तृत मूल्यांकन किया गया.

गड़हनी. स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य टीम द्वारा प्रखंड अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर बगवां का विस्तृत मूल्यांकन किया गया. मूल्यांकन को लेकर पूर्व से ही सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी थीं तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया था. सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस मूल्यांकन के दौरान स्वास्थ्य केंद्र के रखरखाव, नियमित टीकाकरण, दवा वितरण, फाइलेरिया एवं टीबी नियंत्रण कार्यक्रम, अग्निशमन व्यवस्था, शौचालय की स्थिति सहित स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं की बारीकी से जांच की गयी. मूल्यांकन की प्रक्रिया आयुष्मान आरोग्य मंदिर बगवां के सीएचओ के माध्यम से की गयी. यह पूरा मूल्यांकन मोबाइल के जरिये ऑनलाइन किया गया, जिसमें प्रत्येक बिंदु पर जानकारी और कार्यों की स्थिति को दर्ज किया गया. बताया गया कि इसी क्रम में जिले के अन्य आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का भी एक-एक कर मूल्यांकन किया जायेगा. स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह भी जानकारी दी गयी कि जिन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का प्रदर्शन बेहतर रहेगा और मूल्यांकन में अंक अच्छे आयेंगे, उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा. इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुनील महेंद्र कपूर, स्वास्थ्य प्रबंधक अनिल कुमार, बीसीएम प्रकाश कुमार रजक, लेखपाल रोहन कुमार, पंकज कुमार एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे. सभी ने मूल्यांकन प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

SHAH ABID HUSSAIN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >