कोईलवर में हुए दोहरे हत्याकांड का वांटेड अभियुक्त डोरीगंज से गिरफ्तार

एसटीएफ व डोरीगंज पुलिस ने संयुक्त रूप से की कार्रवाई

आरा/छपरा.

आरा के कोइलवर थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन को लेकर हुई हत्याकांड का वांटेड अभियुक्त को पुलिस ने डोरीगंज से गिरफ्तार किया है. बता दें कि गत एक मई को गुड्डू राय गिरोह तथा सत्येंद्र पांडेय गिरोह के बीच वर्चस्व की लड़ाई में दो लोगों की हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में एसटीएफ की टीम लगातार कार्रवाई कर रही थी. इसी बीच 15 जून को एसटीएफ और डोरीगंज थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर हत्याकांड में संलिप्त वांटेड अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्त डोरीगंज थाना क्षेत्र के कुतुबपुर चकिया गांव निवासी स्वर्गीय गंगासागर राय का पुत्र लालबाबू यादव है. एएसपी मुख्यालय राकेश कुमार व एसडीपीओ राजकिशोर सिंह ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता आयोजित कर वांटेड अभियुक्त के गिरफ्तारी की जानकारी दी. पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि सारण जिला अंतर्गत अपराध के मुख्य शीर्ष वांटेड अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में पूर्व में कोइलवर थाना क्षेत्र में दो बालू माफियाओं के बीच हुई खूनी रंजिश में दो लोगों की हत्या में शामिल वांटेड अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त पर कोइलवर थाना में मामला दर्ज है. गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पॉइंट 315 बोर का 133 जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है. इस संबंध में डोरीगंज थाना में भी आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कराया गया है. कार्रवाई करने वाली टीम में बिहार एसटीएफ के अलावा डोरीगंज थाना के पुलिस भी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >