ARA NEWS : बेलगाम सवारी बस ने सड़क पार कर रहे किशोर को मारी टक्कर, पटना रेफर

ARA NEWS : आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के मलौर गांव के समीप बुधवार की सुबह बेलगाम सवारी बस में सड़क पार कर रहे एक किशोर को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे से में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

आरा. आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के मलौर गांव के समीप बुधवार की सुबह बेलगाम सवारी बस में सड़क पार कर रहे एक किशोर को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे से में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इसके बाद परिजन द्वारा उसे चरपोखरी पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार जख्मी किशोर चरपोखरी थाना क्षेत्र के मलौर गांव निवासी धर्मेंद्र पांडेय का 14 वर्षीय पुत्र गोलू पांडेय है. इधर जख्मी किशोर के परिजन ने बताया कि बुधवार की सुबह वह सामान खरीदने के लिए मलौर गांव के समीप सड़क पार कर दूसरी तरफ गया था. सामान खरीद कर जब वह सड़क पार कर वापस घर की ओर आ रहा था. उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही सवारी बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसके बाद उसे इलाज के लिए चरपोखरी पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >