Bihar News: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार वकील को रौंदा, कोर्ट से घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

Bihar News: बिहार में कोहरे की वजह से रोज सड़क हादसे हो रहे हैं. बुधवार शाम आरा-बड़हरा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में आरा सिविल कोर्ट के एक अधिवक्ता की मौत हो गई है.

Bihar News: बिहार में कोहरे की वजह से रोज सड़क हादसे हो रहे हैं. कल दुर्घटना में 14 लोगों ने अपनी जान गंवा दी. इसी क्रम में आरा-बड़हरा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में आरा सिविल कोर्ट के एक अधिवक्ता की मौत हो गई है. मृतक की पहचान 51 वर्षीय रविंद्र प्रसाद के रूप में हुई है.

जो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुंधुआं गांव के निवासी थे. वह अपने गांव में बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाते थे. बुधवार की शाम को कोर्ट से घर लौटते समय एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. डायल 112 पुलिस और स्थानीय लोगों ने उन्हें आरा सदर अस्पताल लाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

रविंद्र प्रसाद के परिवार में उनकी पत्नी सुनीता देवी, दो पुत्रियां श्वेता नंदा, कुमकुम और एक पुत्र पियूष हैं. हादसे के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया है. उनकी पत्नी व परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है.

Also Read: बिहार के इस पुस्तकालय में आज भी सुरक्षित है नेताजी का संदेश, दूर-दूर से पढ़ने आते हैं लोग

लखीसराय में टैंकर ने बाइक सवार को रौंदा

लखीसराय में टैंकर ट्राली ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया. बेटे की मौत हो गयी जबकि पिता जख्मी हैं. पूर्वी चंपारण में दो टेंपो की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हुई है. सीतामढ़ी में घने कोहरे के कारण बाइक की टक्कर में महिला की मौत हो गयी. पूर्णिया से कुंभ स्नान के लिए जा रही कार ट्रक से टकरा गयी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी. गोपालगंज और वैशाली में भी वाहन टकराए हैं और मौत की घटना हुई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >