शहर के तीन छठ घाटों पर छठ व्रत करने पर रोक

नगर के तीन छठ घाटों के खतरनाक होने तथा पानी की तेज धारा प्रवाहित होने पर संभावित खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने इन छठ घाटों पर छठ करने को लेकर प्रतिबंध लगा दिया है.

आरा.

नगर के तीन छठ घाटों के खतरनाक होने तथा पानी की तेज धारा प्रवाहित होने पर संभावित खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने इन छठ घाटों पर छठ करने को लेकर प्रतिबंध लगा दिया है. नगर निगम आयुक्त निरोज कुमार भगत एवं आरा सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने छठ घाटों का निरीक्षण किया एवं पाया कि नगर निगम क्षेत्र के तीन छठ घाटों पर पानी की धारा काफी तेज तथा गहरा है एवं घाट काफी दलदल नुमा है. ऐसी स्थिति में विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तीनों छठ घाटों पर लोक आस्था का पर्व छठ पूजा करना सुरक्षा की दृष्टिकोण से उचित नहीं है. इन घाटों को खतरनाक घोषित किया गया है. प्रशासन ने कहा है कि इन तीन छठ घाटों को छोड़कर अन्य घाटों पर छठ पर्व किया जाये. जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा मानकों के अनुरूप छठ घाटों के खतरनाक स्थिति में होने के कारण इन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. इन छठ घाटों में भलुहीपुर छठ घाट ,बेगमपुर छठ घाट तथा मीरा चक छठ घाट शामिल हैं.

बीडीओ और सीओ ने किया छठ घाटों का निरीक्षण : संदेश.

लोक आस्था का चार दिवसीय छठ पर्व की तैयारी का जायजा स्थानीय पुलिस प्रशासन ने लिया. क्षेत्र अंतर्गत सोन तटीय इलाके का सभी गांवों के छठव्रतियों के द्वारा सोन नदी में छठ पर्व के अवसर पर डूबते तथा उगते भगवान भास्कर का अर्घ सोन नदी के पावन जल में दिया जाता है. छठ पर्व को देखते हुए बीडीओ चंदन कुमार, अंचलाधिकारी अरुण कुमार, इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष संतोष कुमार संयुक्त रूप से सोन नदी के खंडोल, फूलाड़ी, बागा भीमपुरा, काजीचक, संदेश, तीर्थकॉल, रेपुरा चिल्होस, नानसागर, नारायणपुर, अखगांव गांव के समीप सोन नदी घाटों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान बीडीओ चंदन कुमार तथा सीओ अरुण कुमार ने बताया कि क्षेत्र अंतर्गत कुल 17 छठ घाटों में 14 सोन नदी में छठ घाट है. जहां छठ व्रतियों का काफी भीड़ उमड़ता है. वैसे सोन नदी के सभी छठ घाट को खतरनाक घोषित किया गया है. इन सभी घाटों पर बास-बल्ला से घेरा बंदी कराया जायेगा. साथ ही सभी घाटों पर दंडाधिकारी, विकास मित्र, स्वच्छता पर्यवेक्षक, पंचायत सचिव तथा राजस्व कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया जायेगा. वहीं किसी प्रकार की अनहोनी नही हो सभी छठ घाटों पर स्थानीय स्तर पर गोताखोर की व्यवस्था किया गया. बीडीओ चंदन कुमार ने बताया कि व्रतियों के सुविधाओं को लेकर स्थानीय छठ पूजा समितियों के साथ बैठक कर रास्ता का मरम्मत, प्रकाश तथा चेंजिंग रूम बनाने पर बातचीत के दौरान सहमति बनाया गया है. जिसमें सभी जनप्रतिनिधियों के सहयोग लिया जायेगा. सुरक्षा हेतु स्थानीय स्तर पूजा समिति के द्वारा वॉलिंटियर की व्यवस्था किया जायेगा. वहीं पदाधिकारियों ने सभी छठ पूजा समिति था छठ व्रतियों से अधिक पानी में जाकर स्नान नहीं करने, साथ ही बच्चों को पानी में नही जाने देने का अपील किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >