छापेमारी करने गयी पुलिस टीम पर हमला

Attack on police team that went to raid

संवाददाता, पीरो गुरुवार की रात अमेहता गांव में शराब तस्करों के खिलाफ छापेमारी करने गयी अगिआंव बाजार थाना की पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया. इस दौरान पुलिस टीम पर पथराव भी किया गया, जिसमें पुलिस कर्मियों को मामूली चोटें आयी हैं. अगिआंव बाजार थानाध्यक्ष प्रियंका गुप्ता ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद अगिआंव बाजार पुलिस की एक टीम गुरुवार की रात शराब तस्करों को पकड़ने के लिए अमेहता गांव में पहुंची थी. पुलिस टीम के मौके पर पहुंचते ही शराब तस्कर और उनके सहयोगियों ने पुलिस टीम पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया और पथराव शुरू कर दिया. इस घटना में कई पुलिस कर्मियों को चोट लगी है. हालांकि बाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मनी देवी और पिंकी कुमारी को गिरफ्तार कर लिया. दोनों के पास से पुलिस ने 80 लीटर देसी शराब भी बरामद की है. इस मामले में अगिआंव बाजार थाना में दोनों गिरफ्तार महिलाओं समेत तीन नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दूसरी ओर अगिआंव बाजार थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के एयार गांव से रंगलाल मुसहर को 30 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >