Arrah News : दुष्कर्म के आरोपियों का शहर में चिपकाया गया पोस्टर

Arrah News : फरार दुष्कर्म आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक संगठन ने चस्पा किए पोस्टर

Arrah News (आशुतोष पाण्डेय) : आरा शहर में बाल उत्पीड़न और आपराधिक षड्यंत्र से जुड़े एक गंभीर मामले में चार संदिग्धों के खिलाफ पोस्टर जारी होने के बाद स्थानीय इलाके में हड़कंप मच गया है. एक संगठन की ओर से जारी इस पोस्टर में आरोप लगाया गया है कि संदिग्धों ने मिलकर 10 वर्षीय एक बच्ची के साथ गंभीर दुर्व्यवहार की घटना को अंजाम दिया है.

महिला थाने में दर्ज हुआ है मामला

पोस्टर के अनुसार, इस मामले में नगर थाना क्षेत्र की महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. बताया गया है कि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य तीन आरोपी फरार बताए जा रहे हैं.

पोस्टर में फरार आरोपियों के बारे में सूचना देने की अपील

पोस्टर में जनता से अपील की गई है कि फरार आरोपियों के बारे में कोई भी सूचना मिलने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें, ताकि उन्हें गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा सके. घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस टीम अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.

Also Read : Kaimur News : NH-19 पर जोरदार एक्सीडेंट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: YUVRAJ RATAN

YUVRAJ RATAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >