लाठीचार्ज के खिलाफ निकाला प्रतिरोध मार्च

भाकपा माले नेता सुधीर यादव की गिरफ्तारी पर जताया विरोध

संदेश.

भाकपा माले नेता सुधीर यादव की गिरफ्तारी व पुलिस लाठीचार्ज के खिलाफ माले के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने संदेश में प्रतिरोध सभा का आयोजन किया.

प्रतिरोध सभा के माध्यम से वाक्ताओं ने कहा कि अजीमाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत बालू घाट संख्या 21 में ग्रामीण मजदूरों को पुलिस प्रशासन और बालू माफियाओं द्वारा बालू घाट से हटा दिया गया है. सरकार चुनाव में वादा की थी कि सरकार बनने पर मजदूरों रोजगार देंगे, लेकिन सरकार बनते ही मजदूरों को रोजगार छीन लिया गया. पुलिस माफियाओं द्वारा मशीन से काम कराया जाने लगा. भीमपुरा गांव जहां के मजदूर बालू लाद कर अपने परिवार का भारत-पोषण कर रहे थे, आज उनका रोजगार छीन लिया गया है. रोजगार दिलाने के सवाल पर प्रशासन को सूचना देकर भाकपा माले के नेतृत्व में सड़क पर उतरे हुए थे, लेकिन संदेश प्रखंड के बीडीओ चंदन कुमार और आजीमाबाद थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार के द्बारा मजदूरों से बात करने के बजाए लाठीचार्ज करवाया गया और माले नेता सुधीर यादव को फर्जी मुकदमे में फंसा कर जेल भेज दिया गया . वहीं भीमपुरा गांव के मजदूरों के ऊपर फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया . जिसके खिलाफ माले ने प्रतिवाद सभा के माध्यम से मांग की जा रही है कि भाकपा माले नेता सुधीर यादव समेत सभी मजदूरों पर से फर्जी मुकदमा वापस लेकर सुधिर यादव को रिहा किया जाये . मजदूरों पर लाठीचार्ज कराने वाले संदेश के बीडीओ और आजीमाबाद के थानाध्यक्ष को बर्खास्त किया जाये. भीमपुरा के सभी मजदूरों को बालू घाट पर काम दिलाने तथा सभी अवैध घाटों को जांच कर बंद कराया जाये. प्रतिवाद सभा में शामिल संदेश प्रखंड सचिव अजय सिंह, खेत मजदूर के नेता जीतन चौधरी खंडोल पंचायत के मुखिया भरत सिंह, सरपंच ददन पासवान, प्रखंड कमेटी सदस्य भगवती चौधरी, राजेन्द्र साह, धर्मेन्द्र सिंह, संजय बारी जयराम पासवान तथा संजय गुप्ता ने भाग लिया .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Devendra dubey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >