मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में लगी आग, लाखों की संपत्ति राखमुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने जाम की सड़कफोटो नंबर-6, अगलगी में मोबाइल दुकान जलकर राख. आरा. धोबहा थाना क्षेत्र के अगरसंडा बाजार पर गुरुवार की देर रात मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में अचानक आग लग गयी. अगलगी में दुकान में रखे लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गयी. घटना को लेकर गांव और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा. सूचना पाकर मोबाइल दुकानदार एवं स्थानीय ग्रामीण वहां पहुंचे. ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. उधर, घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों आक्रोश भड़क उठा. ग्रामीणों ने मुआवजे को लेकर शुक्रवार की सुबह अगरसंडा बाजार पर रैड जाम कर दिया, जिससे करीब एक घंटे तक रोड जाम रहा. सूचना पाकर धोबहा थानाध्यक्ष वर्षा रानी मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बूझाकर जाम को हटवाया. बताया जाता है कि धोबहा थाना क्षेत्र के अगरसंडा गांव निवासी राहुल कुमार का अगरसंडा बाजार पर मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है. गुरुवार की शाम वह दुकान बंद कर वापस घर चले गये थे. देर रात उनकी दुकान में अचानक आग लग गयी. हालांकि उनकी दुकान में आग कैसे लगी यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. इधर, धोबहा थानाध्यक्ष वर्षा रानी ने बताया कि अगरसंडा गांव निवासी राहुल कुमार अगरसंडा बाजार मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाते हैं. देर रात दुकान में आग लग गयी थी. उनके द्वारा लिखित आवेदन भी दिया गया. दिये गये आवेदन में उनके द्वारा बताया गया कि दुकान में रखे करीब सात से आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है. बहरहाल मामले की जांच की जा रही है.

मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में लगी आग, लाखों की संपत्ति राख

आरा.

धोबहा थाना क्षेत्र के अगरसंडा बाजार पर गुरुवार की देर रात मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में अचानक आग लग गयी. अगलगी में दुकान में रखे लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गयी. घटना को लेकर गांव और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा.

सूचना पाकर मोबाइल दुकानदार एवं स्थानीय ग्रामीण वहां पहुंचे. ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. उधर, घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों आक्रोश भड़क उठा. ग्रामीणों ने मुआवजे को लेकर शुक्रवार की सुबह अगरसंडा बाजार पर रैड जाम कर दिया, जिससे करीब एक घंटे तक रोड जाम रहा. सूचना पाकर धोबहा थानाध्यक्ष वर्षा रानी मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बूझाकर जाम को हटवाया. बताया जाता है कि धोबहा थाना क्षेत्र के अगरसंडा गांव निवासी राहुल कुमार का अगरसंडा बाजार पर मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है. गुरुवार की शाम वह दुकान बंद कर वापस घर चले गये थे. देर रात उनकी दुकान में अचानक आग लग गयी. हालांकि उनकी दुकान में आग कैसे लगी यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. इधर, धोबहा थानाध्यक्ष वर्षा रानी ने बताया कि अगरसंडा गांव निवासी राहुल कुमार अगरसंडा बाजार मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाते हैं. देर रात दुकान में आग लग गयी थी. उनके द्वारा लिखित आवेदन भी दिया गया. दिये गये आवेदन में उनके द्वारा बताया गया कि दुकान में रखे करीब सात से आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है. बहरहाल मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >