नहर में छोड़ा पानी, दर्जनों एकड़ में लगी फसल प्रभावित

किसानों ने जताया विरोध

:38-प्रतिनिधि, नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के खैरा के समीप टूटा नहर में विभागीय लापरवाही के कारण पानी छोड़ दिया गया, जिसके कारण दर्जनों एकड़ में लगी मक्का व गेंहू के फसल में पानी फैल गया, जिससे स्थानीय लोगों ने आक्रोश प्रकट करते हुए पदाधिकारी से पानी बंद कराते हुए टूटे नहर की मरम्मत कराने की मांग की. जानकारी अनुसार सिमरबनी नहर के खैरा के समीप नहर टूटा हुआ है, जबकि विभागीय पदाधिकारी ने टूटा नहर की जांच नहीं करायी और नहर में पानी छोड़ दिया. जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने उक्त स्थल पर पहुंचकर आक्रोश प्रकट करते हुए अविलंब नहर में पानी बंद करने के साथ नहर के बांध की मरम्मत कराने की मांग की. मामले को लेकर कार्यपालक अभियंता कन्हैया प्रसाद ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, नहर में पानी को बंद कराया गया है जल्द ही टूटे नहर की मरम्मत करायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >