जोकीहाट. महलगांव पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में रविवार को अररिया भेज दिया. महलगांव थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चीरह पंचायत के कलकली गांव वार्ड संख्या 13 निवासी विनोद प्रसाद, पिता प्रभु नारायण विश्वास के घर से तीन लीटर देसी शराब बरामद की गयी. मामले में महलगांव थाना कांड संख्या 88/26 दर्ज किया गया है. वहीं दूसरी कार्रवाई में महलगांव थाना कांड संख्या 66/26 के प्राथमिकी अभियुक्त सियाराम विश्वास, पिता स्वर्गीय वासुदेव विश्वास, साकिन बोड़ेल गांव को स्मैक तस्करी मामले में गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है.
शराब सहित अन्य मामलों में दो गिरफ्तार
पुलिस ने गुप्त सूचना पर की छापेमारी
