राजेश्वरनाथ शिव मंदिर में स्थापित हुई प्रतिमा

मंदिर परिसर को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था

फारबिसगंज. प्रखंड के परवाहा पंचायत के घिवहा गांव में आयोजित चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के तीसरे दिन गुरुवार को भक्ति व श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा. वैदिक मंत्रोच्चार व विधि-विधान के साथ नवनिर्मित राजेश्वरनाथ शिव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा हुई. इस अवसर पर पूरा वातावरण हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान रहा. अनुष्ठान के तीसरे दिन मुख्य यजमान में पप्पू यादव, कौशल यादव व आशीष यादव की उपस्थिति में प्रख्यात विद्वानों द्वारा धार्मिक प्रक्रिया पूरी की. पंडित कपलेश्वर झा, पंडित अलख निरंजन, पंडित बिनोद मिश्र व पं मनीष झा की देखरेख में प्राण-प्रतिष्ठा का कार्य संपन्न हुआ. विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चार ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया.सुबह से ही जलाधिवास, अन्नाधिवास व फलाधिवास के बाद भगवान शिव के विग्रह को मंदिर के गर्भगृह में स्थापित किया गया. प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में घिवहा व आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. चार दिवसीय इस महायज्ञ का समापन शुक्रवार को पूर्णाहुति व विशाल भंडारे के साथ होगा. आयोजन समिति ने सभी भक्तों से समापन समारोह में उपस्थित होकर पुण्य का भागी बनने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAHUL KUMAR SINGH

RAHUL KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >