नकद व जेवरात लेकर भागने का आरोपित रेवाही से गिरफ्तार

आरोपित को फरीदाबाद पुलिस को सौंपा

नरपतगंज. हरियाणा के फरीदाबाद से 45 लाख रुपये नकद व जेवरात गबन मामले में आरोपित को फरीदाबाद पुलिस व नरपतगंज थाना पुलिस के सहयोग से मंगलवार को रेवाही से गिरफ्तार कर थाना लाया गया. आवश्यक पूछताछ के बाद नरपतगंज पुलिस ने उचित कागजी कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपित को फरीदाबाद पुलिस को सौंप दिया. गिरफ्तार आरोपित रेवाही पंचायत के वार्ड संख्या 16 रहीमपुर निवासी कमरे आलम है. वह वर्षों से परिवार के साथ हरियाणा के फरीदाबाद में रहकर डेयरी में मजदूरी करता था. कुछ दिन पूर्व अपने परिवार को नरपतगंज के रेवाही गांव स्थित अपने घर पर लाकर छोड़ दिया. इसके बाद अकेले फरीदाबाद में रहने लगा. इसी दौरान आयी सूचना के आधार पर कमरे आलम फरीदाबाद से नकद व जेवरात सहित 45 लाख रुपये की संपत्ति लेकर फरार हो गया. घटना के बाद पीड़ित ने स्थानीय थाना फरीदाबाद में प्राथमिकी दर्ज करायी. इसमें फरीदाबाद पुलिस टीम नरपतगंज थाना पहुंची. इसमें दोनों थाना पुलिस के सहयोग से आरोपित को उनके घर रेवाही से गिरफ्तार कर नरपतगंज थाना लाया गया. जहां गिरफ्तार आरोपित से फरीदाबाद पुलिस ने कई बिंदुओं पर पूछताछ की. मामले को लेकर थानाध्यक्ष कुमार विकास ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित पर फरीदाबाद में गबन मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. गिरफ्तार आरोपित काे उचित कागजी कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद पुलिस को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >