फारबिसगंज. एनएफ रेलवे कटिहार मंडल के डीआरएम किरेंद्र नरह रेलवे के अन्य कनीय अधिकारियों के साथ गुरुवार को फारबिसगंज रेलवे स्टेशन सहित रेलवे कॉलोनी में स्थित रेलवे क्वार्टरों का बड़े ही बारीकी के साथ निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने मौजूद रेलवे के कनीय अधिकारियों को आवश्यक व महत्वपूर्ण दिशा निर्देश भी दिए. डीआरएम रेलवे कॉलोनी परिसर में स्थित जर्जर हो चुके रेलवे क्वार्टरों में पहुंच कर जर्जर हो चुके रेलवे क्वार्टरों का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद डीआरएम ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि ये रेल खंड काफी महत्वपूर्ण है. यहां काफी इंफ्रास्ट्रक्चर को डेवलप करना है. अभी काफी ट्रेन भी आ रहा है. इसलिए क्या क्या सुविधा दे सकते हैं इसी को लेकर उन्होंने निरीक्षण किया है. उन्होंने कहा कि इस क्रम में रेलवे कॉलोनी में स्थित रेलवे क्वार्टरों का भी निरीक्षण किया है. क्वार्टर काफी जर्जर हो चुका है. जर्जर क्वार्टर को सही करने के लिए जहां जो संभव है वह किया जायेगा. जो काफी जर्जर है वहां के लिए नया वर्क प्रपोज करेंगे. फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर जीआरपी के नहीं रहने से हो रही परेशानी को देखते हुए जीआरपी का पोस्ट बने इस सवाल पर डीआरएम ने इस संदर्भ में बात करने की बातें कही. रेलवे स्टेशन पर साफ सफाई की स्थिति सही नहीं रहने पर साफ सफाई कराने वाले संबंधित एजेंसी को वार्निंग देने का निर्देश स्टेशन प्रबंधक को दिया. इस मौके पर सीनियर डीओएएम अजिताभ दास, आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट संदीप कुमार पीएस, आरपीएफ प्रभारी सअनि उमेश प्रसाद सिंह, स्टेशन प्रबंधक नवीन कुमार सहित रेलवे के अन्य कनीय पदाधिकारी मौजूद थे.
स्टेशन पर सफाई का रखें ख्याल : डीआरएम
डीआरएम ने फारबिसगंज रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण
