जिले में तेल व गैस की आपूर्ति निरंतर जारी
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 24 May 2026 6:22 PM
तेल व गैस के स्टॉक में कोई कमी नहीं
अररिया. जिले में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंपों से डीजल, पेट्रोल, मोबिल व सीएनजी की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है. किसानों के बीच में डर समाया हुआ था कि कहीं खाड़ी देशों में छिड़े युद्ध के कारण तेल की क़िल्लत से उनकी खेती बाधित नहीं हो. लेकिन आज तेल गैस में भारत की अग्रणी कंपनी इंडियन ऑयल अपनी दूर दर्शिता, सफल प्रबंधन व सरकार के दिशा निर्देश के बदौलत जिले भर में किसी भी आउटलेट पर तेल की कमी नहीं होने दे रही है. एनएच पर स्थित प्रगति फ्यूल सेंटर के मैनेजर धनराज चौधरी ने बताया कि डीज़ल, पेट्रोल, मोबिल उपभोक्ताओं को आवश्यकता के अनुसार दिया जा रहा है. स्टॉक की कोई कमी नहीं है. उन्होंने लोगों से निवेदन किया कि किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










