हाफिज बच्चों ने मैट्रिक परीक्षा में पायी सफलता

बच्चों की एनर्जी को सही गाइडलाइन की जरूरत

एनआइओएस द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट प्रकाशित 15- प्रतिनिधि, जोकीहाट नेशनल इंस्टीट्यूट आफ ओपन स्कूलिंग (एनआइओएस) द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा में बच्चों ने शानदार कामयाबी हासिल की है. शाहीन ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट ब्रांच जोकीहाट इमामुल हिंद अकेडमी में 29 बच्चों में से 25 बच्चे फर्स्ट डिवीजन से परीक्षा पास किये हैं. शिक्षक महमूद कमर ने जानकारी देते हुए बताया कि ये सभी आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे मदरसा से हाफिज बनने के बाद सिर्फ 18 महीने में शुरुआती लेवल से पढ़ाई करना शुरू किया. दिन-रात मेहनत करके कामयाबी के लिए आगे बढ़ रहे हैं. सभी उत्तीर्ण बच्चों का पढ़ लिखकर आगे बढ़ने का हौसला बुलंद है. उन्होंने बताया कि बच्चे अब अलीगढ़, जामिया व शाहीन के ब्रांच में जाकर प्सटू के साथ साथ नीट व इंजीनियरिंग की भी तैयारी करेंगे. स्कूल के निदेशक क़ारी इम्तियाज़ ने कहा कि बच्चों को कामयाब बनाने के लिये हमने 18 महीने बच्चों का हौसला आफजाई करने के लिए कठिन मेहनत की साथ साथ सभी शिक्षकों ने जोश और जज्बे के साथ बच्चों को पढ़ाया. शाहीन इंस्टीट्यूशन के सेंटर हेड महमूद क़मर ने कहा अगर बच्चों के अंदर पढ़ने का जुनून हो तो कामयाब होने में कोई भी चीज आड़े नहीं आती. शिक्षक परवेज आलम ने सभी बच्चों को मुबारकबाद दिया और कहा बच्चों के अंदर एनर्जी की कमी नहीं है बस इसे सही गाइड करने की जरूरत होती है. मौके पर सभी शिक्षक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >