फारबिसगंज. छात्र नेता सूरज चौधरी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल 30 घंटे के बाद समाप्त हुई. एसडीओ अभय कुमार, नरपतगंज के विधायक देवयंती यादव, ईओ, निर्वाचन पदाधिकारी, मुख्य पार्षद वीणा देवी ने आमरण अनशन पर पहुंच कर आश्वासन दिया कि जिलाधिकारी ने सभी मांगों को मानते हुए कहा कि किसी भी स्कूल में व्यापारीकरण नहीं होगा. एसडीओ अभय कुमार, नरपतगंज विधायक देवयंती यादव ने जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया. इस मोके पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष चांदनी सिंह, मुखिया अनिता कुमारी, शिवानी सिंह, नम्रता सिंह, प्रियंका सिंह, प्रकाश चौधरी, संजय अग्रवाल, राजेश केसरी, प्रेम केसरी, आयुष कुमार, डिंपल चौधरी, गजेंद्र गुप्ता, पप्पू सहित अन्य अभाविप के सदस्य मौजूद थे.
छात्र नेता की भूख हड़ताल समाप्त
सभी मांगों को मानने का दिया आश्वासन
