भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी-एपीएफ का संयुक्त गश्ती

Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 09 Jun 2026 5:51 PM

विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर सीमा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर मंगलवार को एसएसबी 56वीं एपीएफ नेपाल व सोनामनी गोदाम पुलिस के साथ संयुक्त बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

कुर्साकांटा. भारत-नेपाल सीमा पर सीमा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर मंगलवार को एसएसबी 56वीं एपीएफ नेपाल व सोनामनी गोदाम पुलिस के साथ संयुक्त बैठक आयोजित की गयी. बैठक में बोर्डर एरिया में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो, हर आने जाने वालों की सघन जांच, संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु पर पैनी नजर, उस पार से हो रहे तस्करी पर अंकुश लगाने सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी. बैठक में इसके साथ ही दोनों देशों के बीच मधुर संबंध बना रहे को लेकर चर्चा की गयी. सोनामनी गोदाम थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि बैठक में एसएसबी 56वीं के अधिकारी, एपीएफ नेपाल के अधिकारी के साथ सोनामनी गोदाम थानाध्यक्ष सहित जवान मौजूद थे. बताया कि बैठक में मुख्य रूप से सीमा क्षेत्र की चुनौतियों, अपराध नियंत्रण, अवैध गतिविधियों पर रोकथाम, तस्करी निरोधक उपायों पर जोर, संवाद तंत्र मजबूत करने, महत्वपूर्ण सूचनाओं का आदान प्रदान सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गयी.

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन