एसएसबी के जवानों ने भारी मात्रा में तस्करी के सामान के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 56 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की पथरदेवा सीमा चौकी की विशेष गश्ती टीम ने तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है.

बथनाहा (अररिया). भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 56 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की पथरदेवा सीमा चौकी की विशेष गश्ती टीम ने तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है. सोमवार की देर रात जवानों ने सीमा स्तंभ संख्या 185 के समीप ग्वारपुछरी गांव के पास, भारतीय क्षेत्र में करीब 750 मीटर अंदर भारी मात्रा में अवैध सामान जब्त किया. यह खेप एक ऑटो में लादकर भारत से नेपाल ले जाई जा रही थी. मौके से एक तस्कर सुधीर कुमार मेहता 39 वर्ष निवासी पत्थरदेवा, सोनापुर को गिरफ्तार किया गया है. एसएसबी द्वारा जब्त किये गये सामानों में 395 लीटर कोल्ड ड्रिंक स्प्राइट, 142.5 लीटर कोका-कोला, 289 लीटर विभिन्न ब्रांड के वेजिटेबल व सोया ऑयल, 1800 किलो चीनी 40 बैग व 10 किलो सोयाबीन शामिल है. इसके अलावा 30 बैग खैनी, दो बैग गुटखा, 20 किलो लाल मिर्च व 25 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग भी बरामद किया गया है. कपड़ों की खेप में 13 बंडल थान का कपड़ा, 2 बंडल ब्लाउज का कपड़ा, 2 पीस सफेद कपड़ा, 40 अंडरवियर व 130 बनियान जब्त की गयी है. विशेष गाड़ी गश्ती टीम ने गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की. जब्त सामान और आरोपित को अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >