परवाहा. रानीगंज पुलिस ने हत्यारोपित वारंटी के घर रविवार को कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की. रानीगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर रविवार को रानीगंज पुलिस ने वारंटी के घर पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई करने पहुंची थी. कुर्की जब्ती की कार्रवाई की सूचना पर चार आरोपितों ने रानीगंज पुलिस के समक्ष आत्मसर्पण कर दिया. आत्मसमपर्ण करने वाले कुर्की वारंटी में बैरख निवासी अर्जुन शर्मा, सौरभ शर्मा, गौरव शर्मा व बेलसरा निवासी कैलाश यादव उर्फ कलयुग यादव शामिल है. पुअनि सुरेंद्र कुमार ने बताया कि एक वारंटी बेलसरा निवासी दूरो देवी पिता भुल्लर यादव के घर पर पुलिस ने कुर्की जब्ती की है. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने आत्मसमर्पण करने वाले चारों वारंटी से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
वारंटी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती
कई वारंटियों ने किया आत्मसमर्पण
