Araria News: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय अररिया में शुक्रवार को केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) क्षेत्रीय कार्यालय पटना की वार्षिक निरीक्षण टीम पहुंची. विद्यालय में टीम का भव्य स्वागत किया गया और दिनभर चले निरीक्षण के दौरान कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, खेल मैदानों तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं का बारीकी से मूल्यांकन किया गया. निरीक्षण के बाद सहायक आयुक्त पूर्णेंदु मंडल ने विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, अनुशासन और विकास कार्यों की सराहना करते हुए इसे सकारात्मक और प्रेरक शैक्षणिक परिसर बताया.
प्रार्थना सभा में पौधा भेंट कर किया गया ग्रीन वेलकम
विद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने निरीक्षण दल का गर्मजोशी से स्वागत किया.
प्रातःकालीन विशेष प्रार्थना सभा में अतिथियों का ग्रीन वेलकम के तहत पौधा भेंट कर अभिनंदन किया गया.
इसके बाद आयोजित समीक्षा बैठक में प्राचार्य ने सहायक आयुक्त और निरीक्षण दल के सदस्यों को अंगवस्त्र और पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया.
पटना क्षेत्रीय कार्यालय की टीम ने किया विस्तृत निरीक्षण
निरीक्षण दल का नेतृत्व सहायक आयुक्त पूर्णेंदु मंडल ने किया.
टीम में टीएन ठाकुर (प्राचार्य, केवी राउ पूसा), कुमार राघवेंद्र (उप-प्राचार्य, केवी दानापुर), निशांत कुमार सिंह (उप-प्राचार्य, केवी कटिहार) और मनीष ठाकुर (मुख्य अध्यापक, केवी सोनपुर) शामिल थे.
कक्षाओं, प्रयोगशालाओं और पुस्तकालय का किया गया मूल्यांकन
दिनभर चले निरीक्षण के दौरान टीम ने विद्यालय की शैक्षणिक, प्रशासनिक और बुनियादी ढांचागत व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया.
कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय और खेल मैदानों का निरीक्षण कर शिक्षण प्रक्रिया, अनुशासन, अभिलेखों और संचालन व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई.
सहायक आयुक्त ने की व्यवस्थाओं की सराहना
निरीक्षण के बाद सहायक आयुक्त पूर्णेंदु मंडल ने विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, अनुशासित व्यवस्था और विकास कार्यों पर गहरा संतोष व्यक्त किया.
उन्होंने शिक्षकों और विद्यार्थियों को शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने तथा नवाचार आधारित शिक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया.
Araria News: प्राचार्य ने जताया आभार
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य अमित कुमार सिंह ने निरीक्षण टीम के मार्गदर्शन और सुझावों के लिए आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया.
विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि निरीक्षण के दौरान मिले सुझाव भविष्य में संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता और व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाने में सहायक होंगे.
Also Read: बिहार : स्कूल बढ़े पर 38.5% स्टूडेंट ही 12वीं तक पहुंचे, पढ़ाई छोड़कर कहां जा रहे हैं बच्चे?
