सड़क पर जल-जमाव से लोग परेशान
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 24 May 2026 5:45 PM
रेफरल अस्पताल रोड में नाला नहीं रहने से मरीज परेशान
फारबिसगंज. हल्की बारिश के बाद रेफरल अस्पताल रोड के अलावा उक्त सड़क से सटे लिंक सड़कों पर जल जमाव से स्थानीय लोगों व राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है, जिससे स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. वहीं रेफरल अस्पताल रोड में अवस्थित निजी अस्पतालों व पैथोलॉजी सेंटर में जांच कराने व अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों व राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है. डॉ एके झा, प्रताप नारायण मंडल, तौहीद आलम,मोज़म्मिल शेख, मो मुख्तीर, विजय बहरदार, पीयूष सिंह, गणेश प्रसाद यादव, राजा यादव, मनोज कुमार भारती सहित स्थानीय अन्य लोगों ने नप से रेफरल अस्पताल रोड में जल निकासी के लिए नाला का निर्माण कराने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










