जोगबनी. दक्षिण महेश्वरी वार्ड 18 स्थित रेलवे अंडरपास के पास सोमवार रात एक व्यक्ति भटकता मिला. वह स्थानीय योगी मंडल के आंगन में घुस गया था. इससे मोहल्ले में डर का माहौल बन गया. ग्रामीणों ने उसको पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. वह व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा था. उसके पास आधार कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस भी था. उसमें पता आंध्र प्रदेश का लिखा था. रात में भटकते व्यक्ति को देखकर लोगों ने बच्चा चोर की आशंका भी जतायी थी. वहीं जोगबनी थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद ने बताया कि व्यक्ति विक्षिप्त प्रतीत हो रहा है. मौके पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राकेश राणा, अजय सहनी, राजेंद्र मंडल, प्रमोद बहरदार, प्रमोद मंडल सहित अन्य स्थानीय लोग मौजूद थे.
भटकते विक्षिप्त व्यक्ति को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा
आधार कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस में है आंध्र प्रदेश का पता
