अररिया. निजी आवासीय विद्यालय कुल्लियतुस सालेहात में रविवार को मैट्रिक परीक्षा 2025-2026 के बेहतर रिजल्ट के लिए विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें 2025 व 2026 के मैट्रिक परीक्षा में बेहतर रिजल्ट प्राप्त करने वाली लगभग 35 छात्राओं को सम्मानित किया गया. कुल्लियातूस सालेहात एजुकेशनल एंड टेक्निकल सुसाइटी के अध्यक्ष हाजी नैयारुज्जमान के सौजन्य से बच्चियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित कर नगद राशि च मेडल प्रदान किया गया. स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष इंज जुबैर आलम व सचिव मो मोहसिन ने बताया कि वर्ष 2025 व 2026 के सभी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्राओं के लिए ये विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया था. मौके पर सभी बच्चियों को स्कूल की ओर से कुरान पाक तोहफा के रूप में दिया गया. 2025 की मैट्रिक वार्षिक परीक्षा में बिहार में दसवां स्थान प्राप्त करने वाली सादिया परवीन को सोसाइटी के द्वारा दस हजार रुपया इनाम दिया गया. मौके पर फजलुर रहमान ,शम्स आजम, प्रो हबीबुर रहमान ,खुर्शीद आलम के अलावा अन्य सदस्य मौजूद थे.
मैट्रिक की टॉपर छात्राओं को किया सम्मानित
विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन
