प्रेम ने छीना मां-बाप के बुढ़ापे का सहारा

अमर हत्याकांड में तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार

प्रभात फॉलोअप

परवाहा. नरपतगंज थाना क्षेत्र के डुमरिया वार्ड संख्या 12 निवासी अमर कुमार दास पिता संजय दास के इकलौते पुत्र की मौत के बाद से माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घर का इकलौता चिराग बुझ जाने से मां-बाप का गम कम नहीं हो पा रहा है. मृतक अमर को यदि यह जानकारी होती कि प्रेमिका से मिलने की कीमत उसे जान देकर चुकानी पड़ेगी तो शायद वह नहीं जाता और उसकी जान नहीं जाती. मृतक अमर ने जवानी की दहलीज पर कदम रखा ही था. लेकिन ईश्वर को उसकी ढाई आखर प्रेम की कहानी मंजूर नहीं थी. जिसका खामियाजा उसे जान देकर भुगतना पड़ा.

——-

अमर हत्याकांड में तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार

परवाहा. बौसी थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका से मिलने आये प्रेमी अमर को प्रेमिका के परिजनों ने पीट- पीटकर कर अधमरा करके छोड़ दिया था. इलाज के क्रम में अमर ने दम तोड़ दिया. घटना को लेकर बौसी थाना कांड संख्या 31/26 दर्ज किया गया है. मामले में पुलिस ने तीन आरोपित को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित में थाना क्षेत्र के तमघट्टी वार्ड संख्या 16 निवासी गोल्डेन सिंह पिता दिलीप सिंह, अंकित कुमार पिता भास्कर सिंह, आशुतोष सिंह उर्फ आशो सिंह पिता दीनबंधु सिंह शामिल है. गिरफ्तार तीनों आरोपी को जरूरी कार्रवाई के बाद थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेजने की बात कही है.8

———-

युवक ने लगाया गले में फंदा, रेफर

अररिया. रानीगंज थाना क्षेत्र के विशनपुर करबला हाट वार्ड संख्या 13 में गुरुवार को प्रेमिका से बात करते देख पत्नी सरिता देवी ने जमकर विरोध किया. आक्रोश में आकर एक बच्चे के पिता भरत लाल श्रषिदेव के पुत्र शशित श्रषिदेव फंदे से लटक गया. हो-हल्ला होने पर तत्काल रेफरल अस्पताल रानीगंज लाया गया. सुधार नहीं होने के कारण सदर अस्पताल अररिया भेजा गया है. इलाज कर रहे डॉ अविनाश कुमार के मुताबिक युवक की स्थित नाजुक बनी हुई है जिसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >