गोदाम व स्टोर रूम का ताला तोड़ कर 10 लाख के सामान की चोरी

जांच में जुटी पुलिस

शहर के मेसर्स गंगा प्रसाद एंड संस के आलू गोदाम व स्टोर रूम को बनाया निशाना

फारबिसगंज. शहर के हॉस्पिटल रोड काली मेला मोड़ के समीप स्थित मेसर्स गंगा प्रसाद एंड संस के आलू गोदाम व स्टोर रूम का ताला तोड़कर व दरवाजा काटकर गोदाम में रखे 05 बड़े मोटर, लोहे का एंगल समेत करीब 10 लाख रुपये के समान की चोरी कर ली गयी. गोदाम व स्टोर रूम में हुई घटना की जानकारी मिलते ही पहुंचे प्रोपराइटर चंदन भगत पिता गंगा प्रसाद भगत ने बताया कि लोगों ने गोदाम व स्टोर रूम का दरवाजा व ताला टूटा हुआ देखा तो उन्हें इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जानकारी मिलने के बाद जब वे पहुंचे तो देखा कि गोदाम स्टोर रूम का दरवाजा व ताला टूटा हुआ है. 05 बड़ा मोटर, लोहे का एंगल सहित अन्य समान गायब है. उन्होंने बताया कि चोरी हुए मोटरों का मूल्य लगभग आठ लाख है. जबकि लगभग 02 लाख रुपये मूल्य का लोहा का एंगल भी चोरी किया गया है. इधर घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व नगर पार्षद धीरज पासवान, उमा शंकर भगत, चंदन भगत, विजय मंडल, मो बाबर, अमोद राय समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर गोदाम व स्टोर रूम के संचालक से घटना की जानकारी ली. घटना की सूचना मिलते ही पहुंचे स्थानीय थाना के डायल 112 के पुलिस पदाधिकारी अनि लक्षमण राम मामले की जांच में जुट गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >