अक्षय तृतीया पर अररिया में आठ करोड़ के सोने-चांदी का हुआ कारोबार

लोगों ने खरीदारी में नहीं दिखाई दिलचस्पी

बाजार रहा मंदा, तिथि को लेकरअसमंजस व सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव भी रहा कारण अररिया. अक्षय तृतीया के अवसर पर जिले में सोने-चांदी का लगभग आठ करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है. हालांकि ज्वेलर्स के अनुसार इस बार का बाजार अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा. अधिकांश ज्वेलर्स ने बिक्री को धनतेरस व शादी के सीजन से कम बताया. मां लक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक प्रिंस कुमार ने बताया कि इस बार का बाजार थोड़ा मंदा रहा. हम जितनी बिक्री धनतेरस में करते हैं, उस प्रकार का व्यवसाय इस बार देखने को नहीं मिला. उन्होंने कहा कि तिथि में हेर-फेर को लेकर भी लोग यह तय नहीं कर पाए कि वे क्या करें या कब खरीद करें. वहीं श्री लक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक प्रयाग गुप्ता ने बताया कि अक्षय तृतीया को लेकर हम लोगों की तैयारी अच्छी थी, लेकिन कारोबार उस प्रकार से नहीं हुआ. उन्होंने बताया कि इससे ज्यादा बिक्री शादी के सीजन में होता है. धनतेरस में कारोबार अच्छा होता है. गहना ज्वेलर्स के संचालक मो अख्तर ने बताया कि इस बार अक्षय तृतीया पर कारोबार उतना बेहतर नहीं रहा. अक्षय तृतीया में समय व तिथि का हेर-फेर भी लोगों को आकर्षित करने में नाकामयाब रहा है. उन्होंने कहा कि सोना-चांदी की दरों में गिरावट व उछाल की संभावनाओं के कारण भी ग्राहक अभी गहनों से दूरी बनाए हुए हैं. पीपी ज्वेलर्स के संचालक पवन ने बताया कि कारोबार मनमाफिक नहीं रहा. अभी हम लोग शादी के लिए ऑर्डर लेकर उन्हें हीं आभूषण दे रहे हैं. कुल मिलाकर ज्वेलर्स का मानना है कि तिथि को लेकर असमंजस व सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के चलते ग्राहकों ने खरीदारी टाल दी. इस कारण अक्षय तृतीया पर बिक्री धनतेरस व वैवाहिक सीजन के मुकाबले कम रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >