183 लीटर शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 24 May 2026 6:18 PM
पूछताछ के बाद तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेजा
नरपतगंज. फुलकाहा पुलिस ने अलग अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए 183 लीटर नेपाली शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि तीन अलग-अलग जगहों से 183 लीटर नेपाली शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्करों में फुलकाहा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी सुमित कुमार व मुन्ना कुमार, सुपौल जिले के करजाइन बाजार थाना क्षेत्र के दहगामा निवासी सुबेष कुमार व बलुआ थाना क्षेत्र के विशनपुर शिवराम निवासी शुभम देव है. मामले को लेकर थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










