Araria, वयोवृद्ध कांग्रेसी नेता व पूर्व नगर अध्यक्ष चंद्रकिशोर ठाकुर का निधन

Araria, वयोवृद्ध कांग्रेसी नेता व पूर्व नगर अध्यक्ष चंद्रकिशोर ठाकुर का निधन

जोगबनी (अररिया) से सुदीप भारती की रिपोर्ट,

वयोवृद्ध कांग्रेसी नेता व जोगबनी कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सह फारबिसगंज केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य चंद्रकिशोर ठाकुर का शनिवार की सुबह निधन हो गया. वही उनकी निधन की खबर सामने आने के बाद उनके धर्मशाला रोड स्थित आवास पर लोगो का तांता लग गया. वही नरपतगंज की विधायक देवयंती यादव उनके आवास पहुंच उनके परिजनों को सांत्वना दी. उन्होंने कहा की उनका जाना समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है. वहीं इस अवसर पर फारबिसगंज केमिस्ट एसोसिएशन के सचिव मनोज भारती ने कहा की वे हमारे संघ के वरिष्ठ सदस्य थे उनके जाने से हमने अपना अभिभावक खो दिया है. वहीं इस अवसर पर सांत्वना देने वालो में मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रोहित यादव, पूर्व मुख्य पार्षद प्रतिनिधि राजू राय, मुनिलाल यादव, नगर पार्षद प्रभात सिंह, पूर्व नप चेयरमैन भोला शंकर तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल यादव, पूर्व विधायक सह पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन खान, कांग्रेस नेता अनवर राज, रामा साह, राजेश पूर्वे, मोहम्मद रियाज, हिमांशु सिंह, मनोज साह, राकेश रौशन सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >