फारबिसगंज में अधिवक्ताओं का आंदोलन तेज

नये न्यायालय भवन में फौजदारी न्यायालयों व अन्य संबंधित न्यायालयों का कार्यारंभ हो

न्यायिक सुविधाओं की मांग को लेकर एकजुट हुए अधिवक्ता

फारबिसगंज. फारबिसगंज अनुमंडल न्यायालय क्षेत्र में न्यायिक सुविधाओं के विस्तार व लंबित मांगों को लेकर बार एसोसिएशन व एडवोकेट एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने आंदोलन को और तेज कर दिया है.इसी क्रम में बार व एडवोकेट एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने फारबिसगंज में नव निर्मित टेन कोर्ट भवन का उद्घाटन, फौजदारी न्यायालय का शुभारंभ सहित अन्य मांगों को ले कर शुक्रवार से अनुमंडल कार्यालय में शांतिपूर्ण अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ कर दिया है. अधिवक्ताओं की प्रमुख मांगों में नव निर्मित 10 कोर्ट रूम न्यायालय भवन का शीघ्र उद्घाटन हो, नये न्यायालय भवन में फौजदारी न्यायालयों व अन्य संबंधित न्यायालयों का कार्यारंभ हो, सिविल कोर्ट परिसर में फोटोकॉपी/प्रिंटिंग मशीन की स्थापना व वकालत खाना भवन के निर्माण के लिए भूमि चिह्नित कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराना शामिल है. धरना पर बैठे अधिवक्ताओं ने माननीय उच्च न्यायालय, पटना व बिहार सरकार से फारबिसगंज न्यायिक अनुमंडल क्षेत्र के न्यायार्थियों को सस्ता, सुलभ व त्वरित न्याय उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है. मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश चंद्र वर्मा, एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वजीत प्रसाद, राकेश कुमार दास,गोपाल प्रसाद मंडल,सिराजुद्दीन मंसूरी,विजय कुमार निराला,अनिल सिंहा, गौरव राज,संतोष कुमार दास,अभिनंदन कुमार शशि,राहुल रंजन सहित बड़ी संख्या दोनों एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >