फारबिसगंज के परवाहा-छातापुर मार्ग पर सड़क हादसा: दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दो गंभीर रूप से रेफर

फारबिसगंज के परवाहा-छातापुर मार्ग पर दो बाइकों की जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई. इस हादसे में मृतक की पत्नी और दूसरी बाइक पर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज पहुंचाया गया है.

अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत परवाहा-छातापुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार की देर शाम रफ्तार का कहर देखने को मिला. घिवाह बाबा चौक के समीप दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई आमने-सामने की सीधी और भीषण टक्कर में एक बाइक सवार व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और दूसरी बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर दौड़े स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने जांच के उपरांत एक को मृत घोषित कर दिया.

कुमारखंड से लौटते वक्त हुआ जानलेवा हादसा

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, टेढ़ी मुसहरी (वार्ड संख्या-01) निवासी 45 वर्षीय प्रदीप मेहता अपनी पत्नी 40 वर्षीय किरण देवी के साथ कुमारखंड से वापस अपने घर लौट रहे थे. जैसे ही उनकी बाइक घिवाह बाबा चौक के पास पहुंची, सामने से अत्यधिक तेज गति में आ रहे एक अन्य बाइक सवार ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और तीनों सड़क पर दूर जा गिरे.

सड़क दुर्घटना का विस्तृत ब्यौरा

विवरणजानकारी / स्थिति
घटनास्थलघिवाह बाबा चौक के समीप, परवाहा-छातापुर मुख्य मार्ग (फारबिसगंज)
मृतक का नामप्रदीप मेहता (45 वर्ष), पिता- स्व. जगत लाल मेहता, निवासी- टेढ़ी मुसहरी (वार्ड-01)
गंभीर घायल (पत्नी)किरण देवी (40 वर्ष) - बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर
गंभीर घायल (दूसरा चालक)अनिल मंडल, पिता- गयानंद मंडल, निवासी- जोगीपुर (वार्ड-04) - हायर सेंटर रेफर
पारिवारिक पृष्ठभूमिमृतक घर पर जेनरल स्टोर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे; 2 पुत्र व 1 पुत्री हैं.

परिजनों में मचा कोहराम, अस्पताल में जुटी भीड़

प्रदीप मेहता की मौत की खबर मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया. वे अपने परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे. घटना की सूचना पाकर स्थानीय ग्रामीण नसीब लाल सरदार, मुकेश मंडल, नीरज मेहता, पप्पू मेहता, रमेश मेहता, श्याम मेहता और ललित मेहता सहित बड़ी संख्या में लोग अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे और विलाप कर रहे परिजनों को ढांढस बंधाया. इधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कलीमउद्दीन

कलीमउद्दीन प्रिंट माध्यम में 24 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >