जमीनी कार्यकर्ताओं से है कांग्रेस की पहचान
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 24 May 2026 6:28 PM
कांग्रेस का हर कार्यकर्ता जनता की आवाज: मासूम रेजा
जोकीहाट. पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे संगठन सृजन अभियान हर गांव, हर बूथ, सृजन साथी मजबूत के तहत अररिया जिले के जोकीहाट प्रखंड कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक प्रखंड मुख्यालय जोकीहाट में शनिवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मो अलीमुद्दीन, संचालन मौलाना आफाक ने की. बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर विस्तार देने, बूथ कमेटियों को सक्रिय बनाने, नए व युवा कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने व आगामी जनसरोकार व राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी. साथ ही पंचायत स्तर तक संगठन को और अधिक प्रभावी व जनसंपर्क आधारित बनाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श हुआ. इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मासूम रेजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा संविधान, सामाजिक न्याय व आमलोगों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है. उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान केवल संगठन विस्तार का कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के सम्मान, सहभागिता और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी एकजुटता के साथ गांव और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक असगर अली पीटर ने कहा कि कांग्रेस की असली पहचान उसके समर्पित जमीनी कार्यकर्ताओं से है. उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि पार्टी का हर कार्यकर्ता जनता के मुद्दों जैसे बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा व किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाए और लोगों के बीच कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाए. पर्यवेक्षक नैयर मसूद खान ने कहा कि हर गांव, हर बूथ अभियान संगठन को नयी ऊर्जा देने का माध्यम बनेगा. बैठक के दौरान बूथ कमेटी गठन, सदस्यता अभियान, पंचायत स्तर पर संगठन विस्तार तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर भी विस्तृत रणनीति तैयार की गयी. मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता महावीर प्रसाद विश्वास, अय्यूब आलम, ओम यादव, जोकीहाट प्रखंड अध्यक्ष मो. अलीमुद्दीन, पलासी प्रखंड अध्यक्ष साबिर आलम, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सत्यनारायण विश्वास, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुलशन आरा, नदीम गाज़ी, पंचायत अध्यक्ष अबू कैसर, फारूक आज़म, शाकिर आलम, मसूद आलम, हसीर उद्दीन, रजाबुल हक, शंभू यादव सहित दर्जनों कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










